Thursday, November 5, 2020

....ताकि देश बच सके

शोभा सिंह की कविताओं पर संक्षिप्त टिप्पणी

-सुजीत कुमार 

शोभा सिंह का कविता संग्रह ‘यह मिट्टी दस्तावेज हमारा’ पढ़ने को मिला। यह संग्रह गुलमोहर किताब प्रकाशन, 55 सी, पाॅकेट-4, मयूर विहार-1 दिल्ली से प्रकाशित हुआ है। इसका मूल्य 120 रुपया है। इस कविता संग्रह में 61 कविताओं को संग्रहित किया गया है। 

शोभा सिंह की कविताएं मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण हैं। कविताओं में सामाजिक-राजनैतिक घटनाक्रम का बड़े ही सहज अंदाज में बयान किया गया है। आज के दौर में जिस तरह का राजनीतिक पतन हुआ है कविताओं को पढ़ते वक्त उसे महसूस किया जा सकता है। शोभा सिंह ने अपनी कविताओं में बहुत सूक्ष्मता से देश में बढ़ रहे अलोकतांत्रिक विचारों को दर्शाया है। किस तरह फासिस्ट शक्तियां हमारे समाज और पूरे देश को बर्बाद करने पर उतारू हैं, कविताओं को पढ़ने से यह स्पष्ट हो जाता है।

शोभा सिंह की कविताओं में संघर्ष करती महिला की अभिव्यक्ति है। कैसे एक महिला बाहरी और भीतरी नौकरी के मामले मेें परिस्थितियों का सामना करती है इस पर फोकस किया गया है। ‘शाहीनबाग: यह मिट्टी दस्तावेज हमारा’, ‘रोहित बेमुला और अंबेडकर’, ‘तलवार की तुर्श धार’ (सोनी सोरी के लिए), गटर में और मौतें नहीं, आजादी की लौ, कश्मीर, औरत, बीड़ी और मजदूर, भुट्टे वाली, नमक मजदूर, स्त्री, गौरी लंकेश, मिसाल: बिलकिस बानो, उदास है देश की मिट्टी, एसिड विक्टिम, रिश्ते, नहीं चाहिए नफरत आदि कविताएं बेमिसाल कविताएं हैं। 

इन सारी कविताओं के माध्यम से शोभा सिंह ने महिला व्यक्तित्व को उभारने की कोशिश की है। भारतीय राजनीति का जिस तरह से सांप्रदायीकरण किया गया है, उसकी तस्वीर शोभा सिंह की कविताओं में बखूबी देखने को मिलती है-

मिसाल: बिलकिस बानो

पिछले पंद्रह साल

तुमने इंतजार किया

बिलकिस बानो, न्याय का

पिछले पंद्रह साल

आसान नहीं था कुछ

कितनी बाधाएं, दुश्वारियां जटिल

और बेहद तल्ख

विपरीत हालात के बीच

तुमने सिर्फ इंतजार किया

मिलने वाले इंसाफ का

या दूसरी कविता 

गौरी लंकेश

गौरी लंकेश! 

तुम्हारी हत्या के बाद भी

वे तुम्हें दागदार करते रहे

वे गालियां देते भद्दी

जिनसे खून खौलता

फिर लगता उन वहशियों से संवाद भी

शर्मनाक है- बेहद शर्मनाक

इन दोनों कविताओं में फासीवादी घटनाओं को उजागर किया गया है। वर्तमान सरकार के राजनैतिक पैंतरों और फासीवादी वहशी चेहरे को उजागर करने की दृष्टि से शोभा सिंह की कविताएं बहुत प्रासंगिक हैं। कविताओं के द्वारा शोभा सिंह ने समकालीन यथार्थ को उजागर किया है। सारी कविताएं आज के संदर्भ में महत्वपूर्ण हैं। कवि का मूल उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाना है ताकि देश बच सके। 

Tuesday, June 23, 2020

नियमित फेसबुक लाइव

पचास दिनों तक नियमित फेसबुक लाइव की सूची
(1 मई से 19 जून तक)

1 may 2020
https://www.facebook.com/1222778292/videos/10216836821652504/
बलराज साहनी और दो बीघा ज़मीन । बलराज साहनी की आत्मकथा का अंश।

Sudhir Suman लाइव थे.
2 मई •
https://www.facebook.com/1222778292/videos/10216848416342364/
I. सत्यजीत राय और उनकी फ़िल्में
फ़िल्म समीक्षक और कहानीकार ब्रजेश्वर मदान की नज़र में

https://www.facebook.com/1222778292/videos/10216848792031756/
II. कहानीकार मार्कंडेय जी के जन्मदिन पर उनकी कहानी 'माँ जी का मोती' का पाठ

3 may
https://www.facebook.com/1222778292/videos/10216856342340509/
नीरा परमार की कहानी 'एक और कोलंबस' का पाठ

4 May 2020
आरा की कविता-I https://www.facebook.com/1222778292/videos/10216868784211548/ & आरा की कविता-II https://www.facebook.com/1222778292/videos/10216869201941991/
(रमाकांत द्विवेदी ‘रमता’, विजेंद्र अनिल, रामनिहाल गुंजन, अजय सिंह, कुमार मुकुल, चंद्रेश्वर, निलय उपाध्याय, कुमार वीरेंद्र, बलभद्र, सुमन कुमार सिंह, अरुण शीतांश, जितेंद्र कुमार, सुनील श्रीवास्तव, ओमप्रकाश मिश्र, रविशंकर सिंह, सिद्धार्थ वल्लभ की कविताओं का पाठ)

5 May
https://www.facebook.com/1222778292/videos/10216878233327770/
'कार्ल मार्क्स और विश्व साहित्य'। एस.एस. प्रैवर के लेख के अंशों का पाठ

6 May 2020

https://www.facebook.com/1222778292/videos/10216888628107633/
पत्रकार, आलोचक, कला समीक्षक, कहानीकार और सांस्कृतिक संगठक अनिल सिन्हा की कहानी 'बहुत कीमती देह' का पाठ

7 May 2020
https://www.facebook.com/1222778292/videos/10216899662063475/
रवीन्द्रनाथ टैगोर की कहानी 'छुट्टी' का पाठ

Sudhir Suman लाइव थे.
8 मई •
https://www.facebook.com/1222778292/videos/10216910366291074/
कहानीकार-पत्रकार शशिभूषण द्विवेदी की याद में उनकी कहानी 'एक बूढ़े की मौत' का पाठ

9 may 2020
https://www.facebook.com/1222778292/videos/10216919785046537/
'1857 की क्रांति, अजीमुल्ला खां और कौमी तराना- हम हैं इसके मालिक हिंदुस्तान हमारा’ पर चर्चा


10 may 2020 https://www.facebook.com/1222778292/videos/10216930221187434/
'1857 और आरा', प्रसन्न कुमार चौधरी और श्रीकांत की पुस्तक '1857 बिहार-झारखंड में महायुद्ध' से

Sudhir Suman लाइव थे.
11 मई • https://www.facebook.com/1222778292/videos/10216939755945797/
मंटो के जन्मदिन पर उनकी एक कहानी 'शहीद-साज़' का पाठ

Sudhir Suman लाइव थे.
12 मई • https://www.facebook.com/1222778292/videos/10216947970831164/
आरा (भोजपुर) की महिला रचनाकारों- उर्मिला कौल, ऋता शुक्ल, सविता सिंह, शोभा सिंह, मीरा श्रीवास्तव, डाॅ. विजय लक्ष्मी शर्मा,अर्चना श्रीवास्तव, संजू वर्मा, प्रियंबरा, स्वयंबरा, आस्था, नेहा नुपुर, नीतु सुदीप्ति ‘नित्या’ और छवि उर्फ रचना की रचनाएं की रचनाओं का पाठ।
Sudhir Suman लाइव थे.
13 मई • https://www.facebook.com/1222778292/videos/10216956941175417/
मशहूर इंकलाबी शायर हसरत मोहानी की याद में
हसरत मोहानी तथा आरा के शाहिद कलीम, नोमान शौक़, आलम ख़ुर्शीद, सुल्तान अख़्तर, रमेश कंवल, क़ुर्बान आतिश, इम्तयाज अहमद , वेदनंदन सहाय, रामनिहाल गुंजन, विजेंद्र अनिल, पवन श्रीवास्तव, जगदीश नलिन, नीरज सिंह, सुशील कुमार की ग़ज़लों और तब्बसुम फातिमा की कविताओं का पाठ।

Sudhir Suman लाइव थे.
14 मई • https://www.facebook.com/1222778292/videos/10216965233982732/
रेणुजी के रिपोर्ताज 'भूमि-दर्शन की भूमिका-4' और कहानी 'तबे एकला चलो रे' का पाठ

15 may
https://www.facebook.com/1222778292/videos/10216973084778997/
हिंदी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार रामवृक्ष बेनीपुरी, जिन्होंने बच्चों के लिए कई पुस्तकें लिखी थीं, की एक लंबी कहानी 'बगुला भगत' का पाठ।
(फेसबुक लाइव का पंद्रहवाँ दिन)

Sudhir Suman लाइव थे.
16 मई • https://www.facebook.com/1222778292/videos/10216982497134300/
मंगलेश जी के जन्मदिन पर उनकी कुछ कविताओं का पाठ
(फेसबुक लाइव का सोलहवाँ दिन)

Sudhir Suman लाइव थे.
17 मई को 10:56 अपराह्न बजे https://www.facebook.com/1222778292/videos/10216991882408926/
चेखव की कहानी 'वांका' का पाठ

Sudhir Suman लाइव थे.
18 मई को 10:01 अपराह्न बजे https://www.facebook.com/1222778292/videos/10216999304554475/
कथाकार अल्पना मिश्र की कहानी 'गुमशुदा' का पाठ।
आज 18 मई को अल्पना मिश्र का जन्मदिन है।

Sudhir Suman लाइव थे.
19 मई को 9:58 अपराह्न बजे https://www.facebook.com/1222778292/videos/10217007184471468/
आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी के स्मृति दिवस पर उनके निबंध 'भीष्म को क्षमा नहीं किया गया' का पाठ। साथ में दो निबंधों- 'घर छोड़ने की माया' और 'देवदारु' के अंशों को भी पढ़ा।

Sudhir Suman लाइव थे.
20 मई को 10:00 अपराह्न बजे https://www.facebook.com/1222778292/videos/10217016594466712/
जन्मदिन की 120वीं वर्षगाँठ पर पंत जी (सुमित्रानंदन पंत) की कुछ कविताओं का पाठ।
Sudhir Suman लाइव थे.
21 मई को 10:01 अपराह्न बजे https://www.facebook.com/1222778292/videos/10217025437167774/
व्यंग्यकार शरद जोशी के जन्मदिन पर उनकी कुछ व्यंग्य-रचनाओं का पाठ।
साथ में हिंदी व्यंग्य विधा के आरंभिक दौर के महत्वपूर्ण लेखक बालमुकुंद गुप्त के व्यंग्य ‘श्रीमान का स्वागत’ का भी पाठ।
(फेसबुक लाइव का इक्कीसवाँ दिन)

Sudhir Suman लाइव थे.
22 मई को 9:39 अपराह्न बजे https://www.facebook.com/1222778292/videos/10217034281348873/
राजाराम मोहन राय के जन्मदिवस पर
महादेवी वर्मा की पुस्तक ‘शृखला की कड़ियाँ’ के अंश और स्वयं प्रकाश की कहानी ‘मंजू फालतू’ का पाठ

Sudhir Suman लाइव थे.
23 मई को 9:56 अपराह्न बजे https://www.facebook.com/1222778292/videos/10217043217452270/
अखिलेश कुमार की कहानी 'कोहरे की रात' का पाठ

Sudhir Suman लाइव थे.
24 मई को 9:55 अपराह्न बजे https://www.facebook.com/1222778292/videos/10217052379681320/
प्रेमचंद की कहानी ‘ईदगाह’ का पाठ। सबको ईद मुबारक हो।

Sudhir Suman लाइव थे.
25 मई को 10:05 अपराह्न बजे https://www.facebook.com/1222778292/videos/10217061711114600/
नक्सलबाड़ी दिवस, काजी नजरूल इस्लाम के जन्मदिवस, ईद और इप्टा के स्थापना दिवस पर कुछ कविताओं और गीतों का पाठ
(फेसबुक लाइव का 25वाँ दिन)

Sudhir Suman लाइव थे.
26 मई को 10:03 अपराह्न बजे https://www.facebook.com/1222778292/videos/10217070447212997/
कथाकार रणेंद्र की कहानी ‘सरेंडर जतरा’ का पाठ

Sudhir Suman लाइव थे.
27 मई को 9:59 अपराह्न बजे https://www.facebook.com/1222778292/videos/10217079297914259/
आज 27 मई को युवा रचनाकार सुमन कुमार सिंह की कहानी ‘मन रे गा’ और ओमप्रकाश मिश्र की कहानी ‘सोलर प्लेट’ का पाठ किया। इन कहानियों में गाँवों में रोजगार और चिकित्सा के प्रश्न को केंद्र बनाया गया है। दोनों कहानीकारों की कहानियों की भाषा-शैली बेहद संप्रेषणीय थी।
आज के फेसबुक लाइव में 24 मई को स्मृतिशेष हुए आरा के भोजपुरी के गजलकार और नाटकों तथा भोजपुरी फिल्मों और टीवी सीरियल के अभिनेता ए.के. आँसू और आज ही गुजरे उर्दू के प्रसिद्ध व्यंग्यकार मुज्तबा हुसैन को भी याद किया। आज देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का भी स्मृति दिवस था। इस मौके पर उनके द्वारा अपनी बेटी इंदिरा के नाम लिखे गए पत्रों के अंशों को पढ़ा। बच्चों के भीतर जिज्ञासा, वैज्ञानिक बोध और तर्कशीलता पैदा करने के लिहाज से नेहरू जी के ये खत उल्लेखनीय हैं। उनके लिए किस तरह के लहजे में लिखा जाए, इसका भी ये बेहतरीन उदाहरण हैं।

Sudhir Suman लाइव थे.
28 मई को 9:51 अपराह्न बजे https://www.facebook.com/1222778292/videos/10217087839687798/
1. सगीर रहमानी की कहानी ‘उसे जमीन पर रहने दो’ का पाठ
2. महान क्रांतिकारी भगवतीचरण वोहरा की शहादत की 90वीं वर्षगाँठ के मौके पर,
भगवतीचरण वोहरा के साथी जयदेव कपूर द्वारा लिखे गए एक पुराने संस्मरण का पाठ

Sudhir Suman लाइव थे.
29 मई को 10:01 अपराह्न बजे https://www.facebook.com/1222778292/videos/10217096982556364/
फेसबुक लाइव के 29वें दिन आज कवि मदन कश्यप के जन्मदिन पर उनकी कुछ कविताओं और हिंदी-भोजपुरी के प्रसिद्ध कहानीकार-नाटककार सुरेश कांटक की कहानी ‘अब और नहीं’ का पाठ। सुप्रसिद्ध अभिनेता पृथ्वीराज कपूर और स्मृतिशेष गीतकार योगेश की संक्षिप्त चर्चा।।

Sudhir Suman लाइव थे.
30 मई को 10:01 अपराह्न बजे https://www.facebook.com/1222778292/videos/10217105681373829/
30 मई। हिंदी पत्रकारिता दिवस।
जनपथ संपादक अनंत कुमार सिंह की कहानी 'एक्सक्लूसिव न्यूज़', विमल कुमार के काव्य-संग्रह 'हत्या से आत्महत्या तक' की कुछ कविताओं और प्रसिद्ध आलोचक रामविलास शर्मा के संस्मरण 'हिंदी-भूषण बाबू शिवपूजन सहाय' का पाठ।
(नियमित फेसबुक लाइव का तीसवाँ दिन)

Sudhir Suman लाइव थे.
31 मई को 9:57 अपराह्न बजे https://www.facebook.com/1222778292/videos/10217114723159868/
आज नियमित फेसबुक लाइव की 31वी कड़ी में कहानीकार नीरज सिंह की कहानी ‘रिलीफ’ का पाठ। साथ ही स्मृति दिवस पर अनिल विश्वास द्वारा संगीतबद्ध एक गीत का गायन और वरिष्ठ क्रांतिकारी कवि वरवर राव की रिहाई की माँग के साथ उनकी चार कविताओं का पाठ।
आज एक माह का सफर हमने तय कर लिया। आप सबका शुक्रगुजार हूँ।

Sudhir Suman लाइव थे.
1 जून को 9:47 अपराह्न बजे https://www.facebook.com/1222778292/videos/10217123561900831/
चंद्रभूषण और मनोज शर्मा की कविताओं का पाठ

Sudhir Suman लाइव थे.
2 जून को 10:05 अपराह्न बजे https://www.facebook.com/1222778292/videos/10217141212342081/
पत्रकार, कहानीकार और रंगकर्मी रामेश्वर उपाध्याय की कहानी ‘दुखवा में बीतल रतिया’ का पाठ
(2 जून 2020, नियमित फेसबुक लाइव की 33वीं कड़ी।)

Sudhir Suman लाइव थे.
3 जून को 9:54 अपराह्न बजे https://www.facebook.com/1222778292/videos/10217141212342081/
शीन हयात की कहानी 'डायनासोर' का पाठ

Sudhir Suman लाइव थे.
4 जून को 9:58 अपराह्न बजे https://www.facebook.com/1222778292/videos/10217150111684559/
डाॅ. विंध्येश्वरी की आत्मकथात्मक कहानी ‘जोखिम’ का पाठ।
(4 जून 2020)

Sudhir Suman लाइव थे.
5 जून को 10:03 अपराह्न बजे https://www.facebook.com/1222778292/videos/10217159771726054/
गीत-नाट्य संस्था युवानीति की 42वीं वर्षगाँठ पर उससे संबंधित संस्मरण। साथ में विश्व पर्यावरण दिवस, संपूर्ण क्रांति दिवस, संत कबीर और जाबिर हुसैन के जन्मदिन पर कुछ चर्चा

Sudhir Suman लाइव थे.
6 जून को 9:51 अपराह्न बजे https://www.facebook.com/1222778292/videos/10217169232362564/
मधुकर सिंह की कहानी ‘लहू पुकारे आदमी’ और गीत ‘महुआ गीत’ तथा अलेक्सान्द्र पूश्किन के जन्मदिन पर उनकी तीन कविताओं का पाठ
(नियमित फेसबुक लाइव का सैंतीसवाँ दिन)

Sudhir Suman लाइव थे.
7 जून को 9:57 अपराह्न बजे https://www.facebook.com/1222778292/videos/10217178997286681/
राकेश कुमार सिंह की कहानी ‘घोड़ा’ और अरविंद गुप्त की कहानी ‘देशराग’ का पाठ।

Sudhir Suman लाइव थे.
8 जून को 9:53 अपराह्न बजे https://www.facebook.com/1222778292/videos/10217187554860615/
कथाकार मिथिलेश्वर की कहानी ‘हरिहर काका’ का पाठ।

Sudhir Suman लाइव थे.
9 जून को 9:52 अपराह्न बजे https://www.facebook.com/1222778292/videos/10217195781426274/
वरिष्ठ कवि आलोकधन्वा की कुछ कविताओं का पाठ। उलगुलान और उसके महानायक बिरसा मुंडा के संदर्भ से जुड़ी अनुज लुगुन और अच्युतानंद मिश्र की कविताओं, एम.एफ.हुसैन के स्मृति दिवस पर कुमार मुकुल और सुधीर सुमन की कविताओं तथा जन्मदिन पर शोभा सिंह की कुछ कविताओं का पाठ।
(9 जून, 2020 नियमित फेसबुक लाइव का 40वाँ दिन)

Sudhir Suman लाइव थे.
10 जून को 9:57 अपराह्न बजे •
https://www.facebook.com/1222778292/videos/10217205348705450/
10 जून 2020, भोजपुर के मजदूर-किसान आंदोलन पर केंद्रित रणजीत बहादुर माथुर की कहानी ‘अहं’ भाग-1 (किंचित संक्षिप्त)
https://www.facebook.com/1222778292/videos/10217205268023433/
रणजीत बहादुर माथुर की कहानी ‘अहं’ भाग-2 (किंचित संक्षिप्त)
https://www.facebook.com/1222778292/videos/10217204728529946/
रणजीत बहादुर माथुर की कहानी ‘अहं’ भाग-3 और जितेंद्र कुमार के गीत ‘नीर आँखिन बरसे’ का पाठ

Sudhir Suman लाइव थे.
11 जून को 9:55 अपराह्न बजे https://www.facebook.com/1222778292/videos/10217213399906725/
11 जून, शिव कुमार यादव की कहानी ‘साँप का धर्म’ और कुछ लघुकथाओं तथा महावीर राजी की कहानी ‘योद्धा’ का पाठ। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की क्रांतिकारी धारा के शहीद रामप्रसाद बिस्मिल के जन्मदिन पर उनके बारे में भगतसिंह के विचारों की प्रस्तुति।

Sudhir Suman लाइव थे.
12 जून को 10:02 अपराह्न बजे https://www.facebook.com/1222778292/videos/10217222379771216/
नियमित फेसबुक लाइव में लाल्टू, कुमार मुकुल, विनय सौरभ, घनश्याम त्रिपाठी, अनीता भारती, पंकज चौधरी, राकेश प्रियदर्शी, राजेश कमल और रमेश प्रजापति की कविताओं का पाठ। (12 जून 2020)

Sudhir Suman लाइव थे.
13 जून को 9:57 अपराह्न बजे https://www.facebook.com/1222778292/videos/10217231614602081/
13 जून, फेसबुक लाइव में भोजपुरी कहानी। कृष्णानंद कृष्ण की भोजपुरी कहानी ‘खाली बक्सा, सूखल गुलाब’ और सत्तर के दशक में चंपारण में हुए क्रांतिकारी किसान आंदोलन के नायक शहीद गंभीरा साह की जिंदगी पर केंद्रित ब्रजकिशोर की कहानी ‘एगो आउर अभिमन्यु’ का पाठ। श्रद्धांजलि- वीरेंद्र कुमार बरनवाल, गुलजार देहलवी उर्फ पंडित आनंद मोहन जुत्शी। मेहदी हसन साहब के यादगारी दिवस पर उनकी आवाज में गायी गई इंकलाबी शायर हबीब जालिब की मशहूर गजत ‘दिल की बात लबों पर लाकर अब तक हम दुख सहते हैं’ का गायन।
( नियमित फेसबुक लाइव की 44 वीं कड़ी।)

Sudhir Suman लाइव थे.
14 जून को 9:54 अपराह्न बजे • https://www.facebook.com/1222778292/videos/10217240144935334/
अवधेश श्रीवास्तव की कहानी ‘विमल मेहता सेकिंड’ और वासुकी प्रसाद ‘उन्मत्त’ की कविताओं का पाठ।
दुनिया के महान क्रांतिकारी चे ग्वेरा के जन्मदिन के अवसर पर चर्चित लातिन अमेरिकी लेखक एदुआर्दो गालेआनो की चुनी हुई रचनाओं की पुस्तक ‘आग की यादें’ (गार्गी प्रकाशन) के अंशों का पाठ।
(14 जून 2020, नियमित फेसबुक लाइव का 45वाँ दिन)

Sudhir Suman लाइव थे.
15 जून को 10:04 अपराह्न बजे https://www.facebook.com/1222778292/videos/10217248445822851/
बनारसी प्रसाद भोजपुरी, शमशेर बहादुर सिंह, दुर्गाशंकर प्रसाद सिंह, रमाकांत द्विवेदी ‘रमता’, अविनाशचंद्र विद्यार्थी, भुनेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ‘भानु’, मधुकर सिंह, सर्वदेव तिवारी ‘राकेश’, रामनाथ पाठक ‘प्रणयी’, विन्ध्यवासिनी दत्त त्रिपाठी, विन्ध्यवासिनी देवी, जितराम पाठक, महेंद्र गोस्वामी, विजेंद्र अनिल, दुर्गेंद्र अकारी, विजयानंद तिवारी, चौधरी कन्हैया प्रसाद सिंह, बरमेश्वर सिंह, रामनिहाल गुंजन, कुमार विरल, हरिद्वार प्रसाद ‘किसलय’, जितेंद्र कुमार, सुरेश कांटक, शिवपूजनलाल विद्यार्थी, नीरज सिंह, हरेश्वर राय, ब्रजभूषण तिवारी, प्रकाश उदय, बलभद्र, कृष्ण कुमार ‘निर्मोही’, राजाराम प्रियदर्शी, आदित्य नारायण, सुमन कुमार सिंह, चंद्रप्रकाश तिवारी, चंद्रभूषण पांडेय, राकेश दिवाकर की #भोजपुरी कविताओं, गीतों और गजलों का पाठ।(15 जून 2020, नियमित फेसबुक लाइव)


16 june
https://www.facebook.com/1222778292/videos/10217257279483687/
भोजपुरी गद्य : डाॅ. गदाधर सिंह के ललित निबंध ‘हम बोका बननी’, शिवपूजन लाल विद्यार्थी की कहानी ‘लगेज’ और तैयब हुसैन ‘पीड़ित’ की कहानी ‘सुविधा के शहर में सांप’ का पाठ।
शायर शहरयार के जन्मदिन पर उनकी दो गजलों और सुप्रसिद्ध गायक व संगीतकार हेमंत कुमार के जन्मदिन पर उनके द्वारा गाये गाये दो फिल्मी गानों का गायन। यह वर्ष हेमंत कुमार का जन्मशताब्दी वर्ष है।
श्रद्धांजलि : कैलाश चंद चैहान (16 जून 2020, नियमित फेसबुक लाइव का 47वाँ दिन)

Sudhir Suman लाइव थे.
17 जून को 10:02 अपराह्न बजे https://www.facebook.com/1222778292/videos/10217265662853266/
आरा (भोजपुर) की कविता-3 का आरंभ दो नये कवियों उद्देश्य कुमार और सुजीत कुमार की कविताओं के पाठ से हुआ, उसके बाद जितराम पाठक, ब्रजभूषण मिश्र ‘आक्रांत’ अजित कुमार सिन्हा, शृंगेश्वर, भगवती राकेश, शाह भोला, जगदीश पांडेय, माहिर आरिफ आरवी, सुरेंद्राचार्य, संतोष मिश्रा ‘गोपाल’, रमाकांत पांडेय, शाह भोला, देव कुमार मिश्र ‘अलमस्त’, श्याम मोहन अस्थाना, सूर्यदेव राय, श्रीराम तिवारी, दिनेश, मनमोहनी कांत, विजयमोहन सिंह, कुमारेंद्र पारसनाथ सिंह, सुधाकर उपाध्याय, अनिल चमड़िया, मीर हसनैन ‘मुश्किल’, बनाफर चंद्र, आसिफ रोहतासवी, शिवकुमार यादव, संतोष श्रेयांश और रामदेव करथ की कविताओं, गीतों और गजलों का पाठ किया गया।
(17 जून 2020, नियमित फेसबुक लाइव की 48वीं कड़ी(

18 june 2020
https://www.facebook.com/1222778292/videos/10217275017807134/
आरा (भोजपुर/शाहाबाद) की कविता-4.
अरुण कमल, बद्रीनारायण, जनार्दन मिश्र, कुमार नयन, प्रेमरंजन अनिमेष, दिनेश कुमार, अनिल अनलहातु, नीलोत्पल रमेश, सपना चमड़िया, लक्ष्मीकांत मुकुल, शेषनाथ पांडेय, राजेश दूबे, ए.कुमार आंसू, हीरा ठाकुर, रामसुभग मिश्र ‘रासु’, हरेराम सिंह, सुनील कुमार चौधरी, इंदु पांडेय, कुमारी बेबी, अरविंद अनुराग, सुरेश श्रीवास्तव, यतींद्रनाथ सिंह, सुरेश श्रीवास्तव की कविताओं, गीतों और गजलों का पाठ।
(नियमित फेसबुक लाइव की 49वीं कड़ी)

19 जून 2020
https://www.facebook.com/1222778292/videos/10217283181771228/
नियमित फेसबुक लाइव की 50 वीं कड़ी
जनगीतकार और जनवादी कहानीकार विजेंद्र अनिल पर विशेष
जन्मदिन पर हिंदी माधवराव सप्रे की कहानी ‘एक टोकरी भर मिट्टी’ का पाठ
फराज नजर चांद की गजल